फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Truck stuck on the highway for the second day, jammed for three hours

हाईवे पर दूसरे दिन भी फंसा ट्रक, तीन घंटे लगा जाम

Wed, 12 Jan 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck on the highway for the second day, jammed for three hours
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर 8वें किमी में फंसे माल से भरे ट्रक के कारण लगा जाम। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर आमसौड़ के निकट क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण कार्य धीमी गति से होने से हाईवे पर आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते पहाड़ी काटकर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर कीचड़ होने के कारण यहां पर वाहन फंसने से जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार को दूसरे दिन भी मालवाहक ट्रक फंसने से एनएच पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। दोपहर डेढ़ बजे जाम खुलने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

गत 28 दिसंबर को कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर आमसौड़ के पास हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया था। एनएच खंड धुमाकोट की ओर से यहां पर पुश्ते का निर्माण शुरू किया गया। साथ ही पहाड़ी काटकर यातायात संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, लेकिन बारिश के कारण वैकल्पिक मार्ग पर कीचड़ होने के कारण यहां वाहन फंस रहे हैं, जिससे हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में विभागीय कर्मी जो प्रतिदिन कोटद्वार से आवाजाही करते हैं वे कार्यालयों में देरी से पहुंच रहे हैं। स्थानीय नागरिक रमेश भंडारी ने कहा कि गढ़वाल को जोड़ने वाले एक मात्र हाईवे पर दो सप्ताह बाद भी पुश्ते का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने एनएच प्रशासन से पुश्ते का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। एनएच के सहायक अवर अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि मार्ग पर एक पौकलैंड और जेसीबी खड़ी कर रखी हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते दिक्कतें आ रही हैं। ओवरलोड वाहन भी परेशानी का सबब बने हैं। मौसम सामान्य होने पर आरबीएम बिछाया जाएगा। पुश्ते का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आवश्यक सेवाओं के वाहन भी देरी से पहुंचे
कोटद्वार। एनएच पर जाम के चलते चुनाव के लिए बनी फ्लाइंग स्क्वाइड टीम का वाहन, सब्जी के ट्रक, गैस की गाड़ी, एटीएम कैश गाड़ी, सेना के ट्रक फंसे रहे। बुधवार दिन में डेढ़ बजे के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु होने के बाद ये वाहन पर्वतीय क्षेत्र की ओर रवाना हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर यातायात सुचारू बनाने में जुटी दुगड्डा चौकी पुलिस
कोटद्वार। दुगड्डा चौकी पुलिस की ओर से आमसौड़ में एनएच पर यातायात को सुचारु बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुगड्डा चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि जाम से बचने के लिए हाईवे पर दोनों ओर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। दोनों ओर से बारी-बारी कर 30 वाहनों को एक ओर से कानबाई बनाकर छोड़ा जा रहा है। संवाद
दो दिन से बंद सतपुली-दुधारखाल मार्ग खुला
सतपुली। दो दिन से बंद सतपुली-दुधारखाल मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान पहाड़ी से रुक-रुक कर आ रहे मलबे से सड़क खोलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार देर रात सतपुली दुधारखाल मार्ग पर दंगलेश्वर मंदिर के पास मलबा आने से सतपुली दुधारखाल समेत सतपुली-कांडाखाल-सिसल्डी और सतपुली रैतपुर जयहरीखाल मोटर मार्ग बंद हो गए थे। मार्ग बंद होने से दो दिनों से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान सड़क पर मलबा आने की आशंका बनी है। लोनिवि लैंसडौन के सहायक अभियंता आलोक जैन ने बताया कि सतपुली दुधारखाल मार्ग पर आए मलबे को हटाकर दोपहर दो बजे मार्ग खोल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed