{"_id":"6aef0493d5a186cd9402157b","slug":"tributes-paid-to-the-brave-martyrs-on-shailateng-vijay-diwas-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127920-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शैलाटेंग विजय दिवस पर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शैलाटेंग विजय दिवस पर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
Sat, 07 Nov 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। गौरव सैनिक 03 पैरा (विशेष बल) की ओर से शैलाटेंग विजय दिवस (युद्ध सम्मान दिवस) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बदरीनाथ मार्ग पर एक होटल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैप्टन चंद्रशेखर चौहान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 1971 के युद्ध में शामिल रहे कैप्टन राम सिंह रावत मौजूद रहे।
इस दौरान अनूप ध्यानी ने शैलाटेंग ऑपरेशन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सात नवंबर 1947 को बटालियन के जवानों ने श्रीनगर हवाई पट्टी की रक्षा कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने युवाओं से सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा लेने और प्रत्येक कार्य में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
इस मौके पर गजराज सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, राकेश बलूनी, देवेंद्र डंगवाल, शिव सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह गुसाईं, विजेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।