{"_id":"6523e689042f4d3aba030015","slug":"tribute-paid-to-bsp-founder-bahujan-hero-kanshiram-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-3434-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बसपा के संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बसपा के संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कोटद्वार। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई पौड़ी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक, बहुजन नायक कांशीराम के 17वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सिमलचौड़ स्थित कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाते हुए यूपी जैसे विशाल राज्य में चार बार बहुजन समाज पार्टी को सत्ता दिलाकर कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के मिशन को आगे बढ़़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पार्टी के विधानसभा इकाई अध्यक्ष केसीराम निराला, अनिल कुमार, सतेंद्र खेतवाल, संगीता आर्य, मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
.
फोटो समाचार