{"_id":"699320ed3775aacdfe02d4e3","slug":"trials-for-the-state-level-mens-volleyball-championship-today-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1018-117361-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज
Mon, 16 Feb 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
19 से 21 फरवरी तक चंपावत में खेला जाएगा मैच
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए टिहरी जिले की टीम का चयन 17 फरवरी को किया जाएगा। जिला खेल विभाग द्वारा टीम के लिए ट्रायल नरेंद्रनगर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लिया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चयन प्रक्रिया खेल निदेशालय, उत्तरांचल वॉलीबाल संघ और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन कराई जाएगी। ट्रायल चयन के बाद 19 से 21 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन गोरल चौड़ मैदान चंपावत में आयोजित की जाएगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए सभी खिलाड़ियों को अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो,आधार कार्ड की छायाप्रति, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, मूल व स्थायी निवास की छायाप्रति लानी जरूरी होगा। खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए आवेदक की आयु एक जनवरी 2005 के बाद की नही होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चंपावत भेजा जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। जिला क्रिड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी ट्रायल्स के लिए वॉलीबाल प्रशिक्षक से मोबाइल नंबर 7060721239) से संपर्क कर सकते हैं।