फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tree fell near Amdali in Duggada feeder, people spent whole night in darkness

Kotdwar News: दुगड्डा फीडर में आमडाली के पास गिरा पेड़, लोगों ने अंधेरे में पूरी रात गुजारी

Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tree fell near Amdali in Duggada feeder, people spent whole night in darkness

विज्ञापन
दुगड्डा। ऊर्जा निगम के विद्युत सब स्टेशन दुगड्डा के फीडर में आमडाली के पास पेड़ गिरने से दुगड्डा और जयहरीखाल ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पेड़ काटकर और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक कर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु करवाई।रविवार रात को मूसलाधार बारिश के दौरान 12:00 बजे के करीब आमडाली के पास दुगड्डा फीडर में पेड़ गिर गया। जिससे फतेहपुर, बिलंगी, तुषराणी, हनुमंती, गोरिया, सलाणी, दालमीसैंण, बोरगांव, सलाणी, जुवा, चंडा, चौकीसेरा, सेंधी, बांसी, गजवाड़, गौलीखेत, साझासैंण और सिमलचौड़ समेत आसपास के गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को मूसलाधार बारिश के बीच पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार सुबह फाल्ट ढूंढने के बाद दुगड्डा फीडर में गिरे पेड़ का कटान करने के बाद क्षतिग्रस्त तारों को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु करवाई।




रविवार रात को 12:00 बजे के करीब दुगड्डा फीडर में आमडाली के पास पेड़ गिरने से क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। पेड़ को काटकर और क्षतिग्रस्त तारों को ठीककर सोमवार सुबह 8:00 बजे के करीब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन




- रवि अरोड़ा, एसडीओ (हिल) ऊर्जा निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed