{"_id":"586e7ba54f1c1bb61e158dec","slug":"treason-case-against-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में भारत विरोधी नारों की पर्ची चिपकाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में गढ़वाल विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
बुधवार को गढ़वाल विवि प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित व्यवसायिक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की दीवार पर भारत विरोधी नारों की पर्ची चस्पा मिली थी। इस संबंध में बुधवार देर शाम को ही कुलसचिव डा. एके झा ने कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
हालांकि पुलिस बुधवार दिन में ही प्रशासनिक भवन का मुआयना कर चुकी थी। बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि विवि के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विवि के प्रशासनिक भवन में देश विरोधी नारों की पर्ची मिलने की खबर पर बृहस्पतिवार को शहर व विवि में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कुछ लोग इसे किसी की शरारत बता रहे हैं, तो कुछ गंभीर मामला। छात्र अतुल सती, अंकित कपरवाण का कहना है कि यदि किसी ने यह शरारत की है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
बृहस्पतिवार को विवि के प्रशासनिक भवन व बिड़ला परिसर में सुरक्षाकर्मी चौकस रहे। प्रशासनिक भवन में पहुंचने वाले आगंतुकों को कोई भी सामान व बैग प्रशासनिक भवन के अंदर नहीं ले जाने दिया गया। आने वाले सभी आगंतुकों का पूरा ब्यौरा भी रजिस्टर में अंकित किया गया।