फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traveling by train with the elderly and children became difficult due to the crowds.

Kotdwar News: भीड़ से बुजुर्गां व बच्चों के साथ ट्रेन में सफर हुआ मुश्किल

Thu, 25 Jun 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Traveling by train with the elderly and children became difficult due to the crowds.
आरक्षण खिड़की पर बिना टिकट के ही लौअ रहे हैं यात्री
विज्ञापन

30 जून तक ट्रेनों में नहीं मिल रहा आरक्षण
कोटद्वार। ट्रेनों और रोडवेज बसों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ ने बुजुर्गों और बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों के दिलों की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर काफी देर तक जमे रहने के बाद भी लोगों को बगैर आरक्षण लौटना पड़ रहा है।
कोटद्वार से संचालित होने वाली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन में रोजाना ही कोटद्वार और नजीबाबाद से यात्रियों की काफी भीड़ सवार हो रही है। जून के अंत तक ट्रेनों में इसी तरह भीड़ रहने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि 30 जून तक ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोच में आरक्षण फुल हैं।
विज्ञापन

अब जुलाई के शुरुआती दिनों में ट्रेनों में आरक्षण के लिए लोग प्रयास में जुटे हैं। कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर सामान्य श्रेणी की टिकट खिड़की पर इक्का-दुक्का ही यात्री टिकट लेते दिखाई दे रहे हैं जबकि आरक्षण खिड़की पर हर समय 15-20 लोग लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोगों को अपने अनुकूल तिथि पर और बर्थ पर आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज प्रकाश ने बताया कि उसे अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ दिल्ली जाना है, लेकिन आरक्षण नहीं मिल पा रहा। वहीं महिला अनुजा ने बताया कि उसके साथ छोटे-छोटे बच्चे हैं। बगैर आरक्षण ट्रेन में भीड़ के बीच बच्चों के साथ लंबा सफर करना मुश्किल है। तत्काल में टिकट बुकिंग होने की उम्मीद के साथ रोजाना सुबह लोग समय से पहले ही बुकिंग काउंटर पर पहुंच रहे हैं। वहीं, रोडवेज बसों में भी यात्रियों की खासी भीड़ और गर्मी से लोगों के पसीने छूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed