{"_id":"694a81c8de53ef60800ec991","slug":"travel-will-be-safer-work-has-begun-to-fill-the-potholes-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120628-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आवागमन होगा सुरक्षित, गड्ढों को भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आवागमन होगा सुरक्षित, गड्ढों को भरने का काम शुरू
Tue, 23 Dec 2025 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 23 Dec 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भरे गड्ढे, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाया कदम
कोटद्वार। सड़क सुरक्षा समिति की संस्तुति पर परिवहन विभाग की ओर से कोटद्वार क्षेत्र में सड़क पर गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
कई क्षेत्रों में सड़क पर गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही थीं। खासकर सघन आवाजाही वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों के बीच दोपहिया वाहन चालक और पैदल गुजर रहे लोग हर समय सहमे नजर आ रहे थे। आमजन के आवागमन को सुरक्षित और जीवन सुरक्षा के प्रयासों के अंतर्गत परिवहन विभाग ने अनुकरणीय पहल की। परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को कौड़िया क्षेत्र से सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया।
एआरटीओ कोटद्वार शशि दुबे ने बताया कि यह कार्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बालासौड़ मार्ग पर भी गड्ढों को भरा जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन पौड़ी विमल पांडेय ने कहा कि गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने में यह पहल निश्चित ही सार्थक साबित होगी। इस दौरान परिवहन अधिकारी जयंत वशिष्ठ, लोनिवि दुगड्डा से मनीषा एवं पीएमजीएसवाई से विपिन सैनी मौजूद रहे।