{"_id":"0cc626e4233c3e8a76801e019d775543","slug":"transporters-taking-off-in-ninbuchaud-rice-from-a-government-warehouse-full-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गोदाम फुल होने से ट्रांसपोर्टर निंबूचौड़ में उतार रहे चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गोदाम फुल होने से ट्रांसपोर्टर निंबूचौड़ में उतार रहे चावल
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कोटे का राशन भाबर के निंबूचौड़ में एक निजी गोदाम में उतार दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम जीआर बिनवाल ने मामले की जांच शुरू की। राशन तो सरकारी पाया गया, लेकिन गोदाम निजी पाया गया। ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि वे कुमाऊं मंडल से सरकारी राशन कोटद्वार के मालगोदाम के लिए लाए हैं। वहां जगह नहीं होने के कारण फिलहाल इसे निजी गोदामों में रखा जा रहा है। हालांकि ट्रांसपोर्टर इस बात का जवाब नहीं दे सके कि जब सरकारी गोदाम में जगह नहीं है तो राशन मंगवाया ही क्यों जा रहा है। एसडीएम ने फिलहाल उन्हें क्लीन चिट दे दी है। उधर, सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि जब तक उक्त राशन उनके गोदाम में नहीं पहुंचता, तब तक उसे सरकारी राशन नहीं कह सकते हैं।
ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि सरकारी गोदाम में जगह न होने के कारण ट्रकों को लाइन पर कई दिन खड़ा रखना पड़ रहा है। ट्रकों के भाड़े का नुकसान रोकने के लिए कुमाऊं के चावल मिल मालिकों और ट्रक मालिकों ने निंबूचौड़ में निजी गोदाम किराए पर ले रखे हैं, जहां सैकड़ों बोरे चावल के भंडारण किए जा रहे हैं, जिसे बाद में वहां से मालगोदाम रोड स्थित एसएमआई गोदाम लाया जाता है। एसडीएम ने कहा कि इसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। फिर भी सरकारी राशन को निजी गोदामों में रखने की नौबत क्यों आ रही है, इसकी जांच कराई जाएगी।