फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Transport department officials inspected the accident site

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने किया दुर्घटनास्थल का निरीक्षण

Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Transport department officials inspected the accident site
परिवहन विभाग कोटद्वार ने सिलोगी मैक्स हादसे की जांच शुरू कर दी है। एआरटीओ आरएस कटारिया के निर्देश पर आरआई (प्राविधिक निरीक्षक) प्रदीप रौथाण ने शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का निरीक्षण किया। टीम को प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन की तेज गति प्रतीत होना लग रही है। दुर्घटनास्थल पर सड़क के पुश्ते के टूटने या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिवहन विभाग के आरआई (प्राविधिक निरीक्षक) प्रदीप रौथाण टीम के साथ सिलोगी के पास घटनास्थल पहुंचे। टीम ने वहां पर सड़क की चौड़ाई की माप लेते हुए पुश्तों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला तकनीकी गड़बड़ी के बजाय तेज गति का प्रतीत हो रहा है। बारिश, धुंध और मोड़ भी हादसे का कारण हो सकते हैं। घटनास्थल पर सड़क के किनारे पैरापिट या क्रास बैरियर नहीं बनाए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, निहाल सिंह बिष्ट, अमोला की प्रधान साधना देवी, सुनील बिष्ट, दाबड़ निवासी पूर्व प्रधान राखी राणा, संदीप राणा ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्य मार्ग के किनारे पैरापिट और क्रॉस बैरियर बनाने की मांग लोनिवि और जिला प्रशासन से की। वहीं द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिलोगी से आगे दो से तीन किमी का पैच दुर्घटना जोन बनता जा रहा है। अन्य स्थलों पर लोक निर्माण विभाग ने पैरापिट और क्रॉस बैरियर बनाए हैं। इस पैच पर भी पैरापिट या क्रॉस बैरियर बनाने की मांग जनप्रतिनिधियों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed