फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Training will start from 20th in Nainidanda College

Kotdwar News: नैनीडांडा महाविद्यालय में 20 से शुरू होगा प्रशिक्षण

Thu, 15 Feb 2024 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Training will start from 20th in Nainidanda College
धुमाकोट। स्वतंत्रता सेनानी स्व. थानसिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा के प्राचार्य डॉ. बीपी उनियाल ने बताया कि समस्त संस्थागत, भूतपूर्व छात्र, उत्तराखंड मुक्त विवि के छात्र व स्थानीय युवाओं के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण हेतु महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमें युवाओं को 12 दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 20 फरवरी से दो मार्च तक दिया जाएगा। बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा 18 से 45 वर्ष की उम्र वाले इच्छुक व उद्यमी सोच रखने वाले युवाओं के लिए पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्चना भूगोल विभाग से उनके मोबाइल नं 7820065889 पर संपर्क किया जा सकता है। बताया कि 19 फरवरी तक पंजीकरण संख्या महाविद्यालय कार्यालय में अंकित करानी होगी। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed