फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traffic stalled on 12 routes

बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में 12 मार्गों पर आया मलबा, आवाजाही ठप

Sat, 28 Aug 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled on 12 routes
लगातार बारिश से दुगड्डा, यमकेश्वर, जयहरीखाल और बीरोंखाल ब्लॉक की 12 सड़कों पर मलबा आने व पुश्ता ढहने से बाधित हो गईं। यातायात ठप होने से लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से दुगड्डा, यमकेश्वर, जयहरीखाल और बीरोंखाल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है। इससे पहाड़ियां कमजोर हो गई हैं। शनिवार सुबह अचानक क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा अस्पताल के पास और रामणी पुलिंडा मोटर मार्ग पर पहाड़ी का मलबा आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ा। लोनिवि निर्माण खंड बैजरों के अंतर्गत मैठाणाघाट-जाखणी मोटर मार्ग, बैजरों-पोखड़ा मोटर मार्ग, रिखणीखाल-बीरोंखाल मोटर मार्ग और द्वारीखाल ब्लाक के बिलखेत-व्यासघाट मोटर मार्ग पर पहाड़ी टूटकर गिरने व पुश्ता ढहने से मार्ग कई स्थान पर बाधित हो गया है। यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत नालीखाल-बंचूरी मोटर मार्ग और दुगड्डा लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग, जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग, फतेहपुर-लैंसडौन मोटर मार्ग और गूमखाल- लैंसडौन मोटर मार्ग मलबा आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन

कोट :
सड़कों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। शीघ्र सड़कों को खोलकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
- सुदेश बिंजोला, सहायक अभियंता लोनिवि, दुगड्डा
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed