फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traders presented their pending demands and problems in the meeting.

Kotdwar News: बैठक में व्यापारियों ने रखीं लंबित मांगें और समस्याएं

Mon, 14 Sep 2026 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Traders presented their pending demands and problems in the meeting.
कोटद्वार। आयकर विभाग की ओर से सोमवार को नजीबाबाद रोड स्थित आयकर कार्यालय में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ आउटरीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) जमा करने और लंबित आयकर मांग की वसूली से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आयकर अधिकारी नरेश कुमार चौहान ने व्यापारियों और अधिवक्ताओं को आयकर विभाग में लंबित मांगों, उनके निस्तारण और मांग वसूली से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस दौरान व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने आयकर दाताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और लंबित मांगों के मामले अधिकारी के समक्ष रखे। आयकर अधिकारी ने समस्याओं को सुनकर नियमानुसार आवश्यक सहयोग और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं से अपने स्तर पर करदाताओं को लंबित आयकर मांगों के निस्तारण के साथ ही समय पर कर संबंधी दायित्वों का पालन करने के लिए जागरूक करने की अपील की। बैठक का उद्देश्य आयकर विभाग, व्यापारी वर्ग और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और लंबित आयकर मांगों के प्रभावी निस्तारण और राजस्व संग्रह को बढ़ावा देना रहा। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सेवक राम मनुजा, प्रदेश मंत्री विवेक अग्रवाल, अजय गुप्ता, लाजपत राय भाटिया, रमेश सिंघल, अधिवक्ता राजीव नेगी, नितिन अग्रवाल, यश बंसल, संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed