फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tractor fell into a ditch on Rishikesh-Silogi road, driver killed

ऋषिकेश-सिलोगी मार्ग पर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor fell into a ditch on Rishikesh-Silogi road, driver killed
ऋषिकेश-सिलोगी मार्ग पर बुधवार देर शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे नेपाली मूल के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह तब चला, जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर खाई में गिरा देखा। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि रुद्र बहादुर थापा (28) पुत्र मन बहादुर निवासी नेपाल सतपुली में सड़क निर्माण में कार्य करता था। बुधवार को वह ट्रैक्टर से कंप्रेशर मशीन सतपुली से ऋषिकेश वापस लेकर जा रहा था कि ऋषिकेश-सिलोगी मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। रात होने के कारण घटना का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम घंडालू के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर खाई में गिरा देखा और इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरी और चालक की खोज शुरू की। राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिरा था। ट्रैक्टर गिरते वक्त चालक छिटक गया, जिससे उसका शव सड़क से दूर 150 मीटर नीचे खाई में मिला। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव खाई से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। ट्रैक्टर मालिक और ठेकेदार भवान सिंह ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
पौड़ी। बुधवार देर रात जितोली गांव के समीप हुई कार दुर्घटना में कार चालक प्रकाश रौथाण की मौत हो गई। बताया गया कि प्रकाश जितोली में पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। पाबौ पुलिस चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि प्रकाश रोज सुबह पेट्रोल पंप का ताला खोलने आता था। बृहस्पतिवार को जब अन्य साथी आठ बजे पेट्रोल पंप पहुंचे, तो उन्हें प्रकाश कहीं नहीं दिखा। क्षेत्र में खोज करने के बाद पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर ही साथियों को एक वाहन नदी में गिरा दिखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू में प्रकाश का शव बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed