फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tourism Minister inaugurated and laid foundation stone of various schemes

पर्यटन मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Thu, 22 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister inaugurated and laid foundation stone of various schemes
पर्यटन एवं लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत पाबौ एवं एकेश्वर ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
विज्ञापन

यहां आयोजित जनसभाओं में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशन में राज्य की भाजपा सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चौबट्टाखाल विधानसभा को एडवेंचर टूरिज्म के मानचित्र पर लाने के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं। योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म की दिशा में न सिर्फ एक अलग पहचान मिलेगी, बल्कि बड़ी तादाद में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर पर्यटन मंत्री ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने पाबौ के इठुण बाजार से इठुण गांव तक संपर्क मार्ग का लोकार्पण, मासौं-मसेटा में लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण और एकेश्वर के किर्खू-कोटा-पिपली मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास किया। इस दौरान पाबौ के ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंडारी एकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, ग्राम प्रधान इठुण आरती देवी, धर्मेंद्र सिंह, यशवंत सिंह और लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed