{"_id":"5894b5ee4f1c1bc64fe80e74","slug":"timardaron-in-hospital-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों ने अस्पताल में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदारों ने अस्पताल में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए डॉक्टरों पर वार्डों में भर्ती मरीजों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कहा कि चिकित्सक मरीजों के उपचार के लिए सेमय से नहीं पहुंचते हैं। इसके कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देते हुए लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चिकित्सालय में प्रदर्शन करते हुए काशीरामपुर निवासी तीमारदार सुधीर बहुगुणा ने बताया कि उनके पिता सरकारी अस्पताल के सर्जिकल इमरजेंसी में बीते तीन दिन से भर्ती हैं, लेकिन उनके उपचार के लिए कोई भी चिकित्सक समय से वार्ड में नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि जितनी भी दवाइयां चिकित्सक लिखकर दे रहे हैं, वे चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं हैं। उधर, सीएमएस डा. आईएस सामंत ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे निराधार बताया।
विज्ञापन