{"_id":"6526b829201c3d8e41039846","slug":"tiger-terror-schools-will-remain-closed-for-two-more-days-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-264117-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की दहशत : दो दिन और बंद रहेंगे स्कूल, ग्रामीणों को रात में घर से नहीं निकलने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की दहशत : दो दिन और बंद रहेंगे स्कूल, ग्रामीणों को रात में घर से नहीं निकलने की अपील
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से सटे नैनीडांडा विकासखंड में एक दर्जन से अधिक गांवों में बाघ की दहशत से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वन विभाग की दो टीम बैड़हाट छोटा से लेकर हल्दूखाल तक पेट्रोलिंग कर रही हैं। मंगलवार रात से लेकर बुधवार देर शाम तक कहीं भी बाघ की मूवमेंट नहीं दिखी है। इधर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम पौड़ी ने शुक्रवार तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बैड़हाट छोटा गांव से हल्दूखाल तक वन कर्मियों की टीम गश्त कर रही है। पिंजरा भी लगा हुआ है। ड्रोन से भी बाघ की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सजगता से आवाजाही करने, रात के समय कतई बाहर नहीं निकलने और नैनीडांडा से हल्दूखाल मुख्य मार्ग और अंदरूनी मार्गों पर शाम के समय बाइक से आवाजाही नहीं करने को कहा जा रहा है। हल्दूखाल में दूसरा पिंजरा लगा दिया गया है। मंगलवार की रात को भी कहीं बाघ की लोकेशन नहीं मिली। ग्रामीणों की ओर से भी बाघ की चहलकदमी की कोई जानकारी नहीं मिली है।
नैनीडांडा प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बाघ की दहशत से लोग अंधेरा होने से पहले ही घरों में दुबक जा रहे हैं। खेती किसानी, पशुपालन समेत सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने गढ़वाल वन प्रभाग के साथ ही कालागढ़ टाइगर रिजर्व से भी सशस्त्र वन कर्मियों की तैनाती निकटवर्ती क्षेत्र में करने की मांग की है।
विज्ञापन
इन गांवों में दहशत
बाघ की सक्रियता के कारण केलधार, घोडकंद, खदरासी, लूठिया, उनियाल मोक्षण, नारद मोक्षण, पजई मोक्षण, किमखेत, कमांदा, ढोलपाणी, उतिंडा, बैड़हाट छोटा व हल्दूखाल के आसपास के क्षेत्रों में दहशत बनी हुई है। ब्लाॅक प्रमुख प्रशांत कुमार, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख संजय गौड़ समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से क्षेत्रवासियों को आदमखोर बाघ के आतंक से निजात दिलाने व आबादी, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के पास की झाड़ियां कटवाने की मांग की है।
शुक्रवार तक स्कूल रहेंगे बंद
बाघ की मूवमेंट को देखते हुए जिलाधिकारी पौडी डॉ. आशीष चौहान ने बैड़हाट छोटा से लेकर हल्दूखाल तक के स्कूलों का अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार तक स्कूल बंद रहेंगे। इन क्षेत्रों में करीब 10 स्कूल हैं। इससे पहले तीन अक्तूबर से स्कूल बंद थे, जिन्हें सोमवार को खोल दिया गया था, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन्हें बुधवार तक बंद करने का निर्णय लिया गया था, जिसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है।