{"_id":"5720dae94f1c1b6907a91fd1","slug":"three-young-men-arrested-in-bike-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी में चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी में चार युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में बाइक चोरी मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
श्रीनगर निवासी आरिफ ने 25 अप्रैल की रात बेस अस्पताल के मुख्य गेट से सटी पार्किंग में बाइक खड़ी की थी। जब वह लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने 26 अप्रैल को कोतवाली में चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया।
चोरों की तलाश के लिए कोतवाल उत्तम सिंह ने दो टीमें गठित की। बेस अस्पताल के सीसीटीवी का रिकार्ड खंगालने पर पुलिस को सफलता हाथ लग गई। चार युवक 25 अप्रैल की रात लगभग पौने एक बजे बाइक चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज में पहचान होने पर पुलिस ने श्रीकोट निवासी अभिषेक सिंह, अंकित रौथाण, शिशिर कोठारी और दीपक बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विद्या मंदिर श्रीकोट के नीचे अलकनंदा नदी में फेंकी गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसएसआई संतोष कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी श्रीकोट रविंद्र शाह, कांस्टेबल मनीष बहुगुणा, रघुवीर सिंह, अरविंद और हारुन अली शामिल थे।
एक पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
श्रीनगर। बेस अस्पताल परिसर और श्रीकोट बाजार से पहले भी बाइक और पेट्रोल चोरी हो चुका है। पुलिस को शक है कि चारों युवकों की इन चोरियों में भूमिका रही होगी। बाइक चोरी करने और फिर उसे फेंकने के सवाल पर एक आरोपी ने बताया कि खाए-पीए में यह गलती हो गई। एक युवक गत वर्ष अगस्त माह में अवैध छुरा रखने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
श्रीनगर। भले ही सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर कैद हो गए, लेकिन इस चोरी ने बेस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्य गेट से मात्र 20 फीट दूर चार युवक आधी रात को काफी देर तक संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते रहे। इसके बावजूद यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोका-टोका नहीं। इसके बाद वह आराम से बाइक लेकर फुर्र हो गए। बाइक के पीछे एक आरोपी युवक दौड़ते हुए निकला, फिर भी किसी सुरक्षा कर्मी की नजर उन पर नहीं पड़ी।