फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three women injured in bee attack

Kotdwar News: मधुमिक्खयों के हमले में तीन महिलाएं घायल

Mon, 20 Jan 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Three women injured in bee attack
कोटद्वार। मंदिर जा रहीं तीन महिलाओं पर मधुमिक्खयों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। महिलाओं ने एक मकान में शरण लेकर जान बचाई। घायल महिलाओं को अस्पताल लाया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

कोटद्वार के घमंडपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रदीप सिंह नींबूचौड़ में अपने मायके में आई हुई थीं। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे सुनीता देवी अपनी भाभी नींबूचौड़ निवासी बबीता देवी और शोभा रावत के साथ खूनीबड़ मार्ग से होकर शिव मंदिर जा रही थीं। तीनों महिलाओं का सोमवार का व्रत था। मंदिर में जल चढ़ाकर, पूजा अर्चना के बाद ही उन्हें अन्न-जल ग्रहण करना था।
विज्ञापन

तीनों महिलाएं पैदल जा रही थीं कि अचानक मधुमिक्खयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुछ कदम के फासले पर राहगीर जस के तस ठहर गए। वे चाहकर भी महिलाओं की मदद नहीं कर पा रहे थे। जैसे-तैसे खुद को मधुमिक्खयों से बचाते हुए महिलाएं पास ही एक घर की ओर दौड़ीं। एक परिवार ने महिलाओं को शरण दी और हिम्मत कर मधुमिक्खयों से बुरी तरह घिरी शोभा रावत को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा मधुमिक्खयों के झुंड से तो बच गई, लेकिन शरीर से चिपकी मधुमिक्खयों के काटने से वह गंभीर रूप से घायल होने के साथ बेहोशी की हालत में आ गई। वहीं, कमरे के बाहर बबीता व सुनीता को परिवारजनों ने मधुमिक्खयों से बमुश्किल बचाया।

इसके बाद तीनों महिलाओं को बेस अस्पताल लाया गया। शोभा का ब्लड प्रेशर कम होने और बेहोशी की हालत में होने पर भर्ती कर उपचार दिया गया। तीनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed