फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three tuskers have established a base in Silgad Beat, increasing movement in the villages.

Kotdwar News: सिलगाड बीट में तीन टस्करों ने बनाया ठिकाना, गांवों में बढ़ी आवाजाही

Thu, 29 Oct 2026 03:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
Three tuskers have established a base in Silgad Beat, increasing movement in the villages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज की सिलगाड बीट वन्यजीवों की पसंदीदा वास स्थली बन रहा है। यहां पिछले चार वर्षों से तीन टस्करों की लगातार मौजूदगी बनी हुई है। बरसात समाप्त होने के बाद हाथियों की आवाजाही फिर बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से दो टस्कर साझासैंण और नाथूपुर गांव के आसपास विचरण कर रहे हैं। इससे आसपास के गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
दुगड्डा से चौकीसेरा के बीच का वन क्षेत्र हाथियों समेत अन्य वन्यजीवों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। नौड़ी क्षेत्र को हाथियों का प्राकृतिक वास स्थल माना जाता है। यहां रोहिणी, खैंण, सांदण और पुलांई जैसे पेड़-पौधों से हाथियों को पर्याप्त हरा चारा मिलता है। वहीं, साल और सांदण की छाल से उन्हें रेशेदार आहार उपलब्ध होता है। बरसाती नालों में पानी की उपलब्धता भी वन्यजीवों को इस क्षेत्र की ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन

सिलगाड वन क्षेत्र से सटे चौकीसेरा, भानकोट, तुसराणी, बिलंगी, फतेहपुर, सिमलचौड़, साझासैंण, नाथूपुर, बस्यूर ब्राह्मण और गुनी बस्यूर गांवों में हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। मंगलवार रात हाथी साझासैंण में धमक गए। सूचना पर वन विभाग ने हाथियों को आबादी से दूर कर दिया। बुधवार सुबह हाथी नाथूपुर गांव के पास धमक गए। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी रात में फिर गांव की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में सिलगाड क्षेत्र में हाथियों के साथ बाघ, गुलदार, सांभर और चीतल की मौजूदगी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
हाथियों को आबादी से दूर वन क्षेत्र की ओर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाथियों के प्राकृतिक वास स्थलों पर लैंटाना उन्मूलन के बाद नैपियर घास लगाने की योजना स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
- रमेश चंद्र सिंह नेगी, रेंजर दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed