{"_id":"56f56db94f1c1b3878f14e3e","slug":"three-people-were-injured-in-two-separate-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहली घटना में कुछ युवकों ने ग्राम जीवानंदपुर निवासी सौरभ बलोधी के घर में घुसकर उसके और परिवार वालों के साथ मारपीट की। इसमें सौरभ बलोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुर्गापुरी के रितेश अधिकारी, शिवराजपुर के अमित सिंह और जीवानंदपुर के संजय उर्फ संजू प्रतीक उर्फ विक्की और आनंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना में दुर्गापुुर के ताड़केश्वर कॉलोनी में प्रेम सिंह नेेगी ने कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह रावत के बड़े लड़के के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। प्रेम सिंह नेेगी ने तहरीर में बताया कि कालोनी में सभी लोग होली खेल रहे थे तभी अचानक युवक और उसके साथी उत्सव में शामिल होकर महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर वे उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करके जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आधे घंटे बाद वे दोबारा दो गाड़ियों में 10-12 लोगों के साथ कॉलोनी में आए और उनके तथा मानवेंद्र सिंह लिंगवाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें उनको गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस से उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।