फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three day Shree Siddhabali Festival from today

तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव आज से

Thu, 02 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Three day Shree Siddhabali Festival from today
श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के लिए सजा कोटद्वार के खोह नदी के तट पर स्थित पौराणि? - फोटो : KOTDWAR
श्री सिद्धबली मंदिर में होने वाला तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव आज (शुक्रवार) से शुरू हो रहा है, जो पांच दिसंबर तक चलेगा। शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में प्रात:काल पांच बजे पिंडी महाभिषेक, मंदिर परिक्रमा और ध्वज पूजा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। शाम को गिंवाई स्रोत पुल से नगर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के लिए मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू होने वाले सिद्धबली महोत्सव में निकलने वाली शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि मेयर हेमलता नेगी शाम तीन बजे गिंवाई स्रोत पुल के समीप करेंगी। मंदिर समिति की ओर से इस बार की शोभायात्रा को यादगार और भव्य बनाने के लिए कई झांकियां निकाली जाएंगी, जिसमें 16 फुट ऊंचा और 18 फुट लंबा राम मंदिर, सिद्धबाबा का डोला, हनुमान की झांकी, गणपति की झांकी, गंगा अवतरण की झांकी, चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की झांकी, केरला की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव के मेला संयोजक अनिल कंसल और महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि तीन से पांच दिसंबर तक सिद्धों का डांडा (सिद्धबली मंदिर की पहाड़ी) सिद्धबाबा के जयघोषों से गुंजायमान रहेगा। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह बना है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान
ट्रैक्टरों के लिए डिग्री कालेज परिसर में की पार्किंग की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। यातायात निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के दौरान झंडाचौक से मालवीय उद्यान तक सड़क के बीच में होने वाले पार्किंग प्लान को स्थगित कर दिया गया है। यूपी के जिला बिजनौर से ट्रैक्टर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुद्धापार्क के समीप डिग्री कालेज मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ अधिक होने पर ट्रैक्टरों के लिए डिग्री कालेज परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। ट्रैक्टरों की वापसी का रूट घराट-बेलडाट चौराहा-देवी मंदिर होते हुए कौड़िया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे चार पहिया वाहनों के लिए ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मेला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों की पार्किंग पुलिंडा मार्ग पर होगी। तिलवाढांग चौकी के समीप पार्किंग के लिए दो प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। झांकी के बुद्धा पार्क तक पहुंचने तक पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को दुगड्डा बैरियर पर रोका जाएगा। साथ ही भारी वाहनों को मथुरा वेडिंग प्वाइंट से बेलाडाट की तरफ प्रतिबंधित किया जाएगा। ऑटो स्टैंड को अस्थायी रूप से हटाया जाएगा। केवल चार ऑटो ही स्टैंड पर लगाने की अनुमति होगी। इसके अलावा 8 प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा। मार्गों पर भीड़ अधिक होने की दशा में डायर्वजन रूट उसी वक्त निर्धारित किए जा सकेंगे। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed