फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three-day martyr fair will be organized in Duggada from 25th February.

Kotdwar News: दुगड्डा में 25 फरवरी से आयोजित होगा तीन दिवसीय शहीद मेला

Fri, 09 Feb 2024 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Three-day martyr fair will be organized in Duggada from 25th February.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुगड्डा। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस 27 फरवरी के उपलक्ष्य में गत वर्षों की भांति इसे वर्ष भी दुगड्डा में तीन दिवसीय शहीद मेला आयोजित होगा। शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में शहीद मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जीपी जोशी ने स्थानीय प्रबुद्धजनों व मेला समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लोकसभा के चुनाव होने हैं। आचार संहिता भी लागू हो सकती है। साथ ही पालिका के चुनाव भी हैं। शहीद मेले को गत वर्ष राजकीय मेला घोषित किया जा चुका है। पालिका के प्रशासक एसडीएम सोहन सिंह सैनी के निर्देश पर मेले के आयोजन के संबंध में मेले की तैयारी होनी है।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि मेला तीन दिवसीय होगा। जिसमें शहीद दौड़, कैरम, खो-खो, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, आयोजित की जाएगी। स्वर ट्रस्ट के सौजन्य से प्राइमरी वर्ग के लिए बोरा, कुर्सी, जलेबी, सूई धागा, चम्मच आदि दौड़ें आयोजित की जाएगी। महिला मंगल दलों व विद्यालयों के सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों काे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि राहुल जैन, पूर्व सभासद दीपक ध्यानी, अनीता गौड़, आशा देवी, धर्मेन्द्र गोयल, कमला देवी, भवान सिंह असवाल, संजय कंडवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed