फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three couples tied in a marriage ceremony in the marriage ceremony

कन्या विवाह समारोह में दांपत्य सूत्र में बंधे तीन जोड़े

Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Three couples tied in a marriage ceremony in the marriage ceremony
कोटद्वार में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में वरमाला का आयोजन। - फोटो : KOTDWAR
भारत विकास परिषद कोटद्वार की ओर से सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह आयोजन किया गया, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की तीन कन्याओं का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया।
विज्ञापन

गाड़ीघाट विकास नगर स्थित लक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट में आयोजित विवाह समारोह का भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय सचिव अनुराग दुबलिश ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन तीन कन्याओं के विवाह के साथ ही परिषद अब तक गरीब परिवार की 40 कन्याओं का विवाह करा चुका है। इस अवसर पर पंडित जानकी प्रसाद द्विवेदी के सानिध्य में लक्ष्मी के साथ मनजीत सिंह, रिंकी के साथ सोनम कुमार और करिश्मा के साथ अभिषेक सिंह का विवाह कराया गया। विवाह संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिषद की ओर से सभी वर वधू को जीवनोपयोगी वस्तुएं दीवान, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, कुंडल, मंगलसूत्र एवं पायल आदि सामान भेंट स्वरूप दिया है। विवाह समारोह में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय महासचिव जेके मोंगा, प्रांतीय प्रमुख (संपर्क) अन्नपूर्णा बडोनी, शाखा अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, विजय कुमार जैन, सुभाष नैथानी, राजेंद्र जखमोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed