फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three accused of poaching arrested, vehicle seized

अवैध शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन सीज

Fri, 21 Oct 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three accused of poaching arrested, vehicle seized
केटीआर वन प्रभाग के दक्षिणी सीमा पर वन कर्मियों ने तीन अवैध शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की जीप से 12 बोर दुनाली बंदूक, 17 जिंदा कारतूस, तीन एडवांस टॉर्च, गंडासा व चार चाकू बरामद हुए। वन कर्मियों ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायायिक हिरासत पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

केटीआर के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि पाखरो के रेंजर मथुरा सिंह मवाड़ी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात साढ़े 10 बजे वन विभाग टीम ने गश्त के दौरान आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान सैय्यद जफ्फर याब अली जैदी निवासी मेरठ, फहीम और इंतजार दोनों निवासी बिजनौर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सैय्यद जफ्फर याब अली जैदी की बढ़ापुर में 1400 बीघा भूमि है। इंतजार उसकी कोठी और खेती की रखवाली करता है जबकि फहीम भी खेती की रखवाली का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शिकार रोकने के लिए छह टीमों का गठन
कोटद्वार। दीपावली पर्व पर पटाखों की आड़ में अवैध शिकार को रोकने के लिए केटीआर में छह टीमों का गठन किया गया है। केटीआर और लैंसडौन वन प्रभाग में अलर्ट घोषित किया गया है। बिना अनुमति वन सीमा के अंदर न जाने की हिदायत दी गई है। वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
केटीआर के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए केटीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। छह टीमों का गठन कर गश्त को तेज कर दिया गया है, जिससे केटीआर में अवैध शिकार की घटनाओं को रोका जा सके।

कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग की दक्षिणी सीमा यूपी के जिला बिजनौर से सटी होने के कारण अति संवेदनशील मानी जाती है। लैंसडौन के डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि लैंसडौन वन प्रभाग कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क के मध्य का हिस्सा है। उनके डिवीजन में लालढांग से लेकर कोटद्वार और कोटड़ी तक मैदानी इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed