फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   threatening to woman pradhan

महिला प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

Sat, 12 Dec 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 12 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लाक की ग्राम सभा बड़खेत की ग्राम प्रधान नंदा देवी ने राज्य महिला आयोग को पत्र भेज कर गांव के एक व्यक्ति पर ग्रामसभा के कार्यों में व्यवधान डालने और उसको जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रधान ने आयोग से अपनी जान को खतरा बताते हुए उसकी मदद की गुहार लगाई है।
शनिवार को महिला आयोग को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान नंदा देवी ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उसको परेशान कर रहा है। कभी वह व्यक्ति उसका पीछा करता है तो कभी उसको जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब भी ग्राम सभा की मीटिंग होती है वह उसमें भी व्यवधान उत्पन्न कर हंगामा करता रहता है जिससे ग्राम सभा में एक भी विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बताया कि उस व्यक्ति के पास एक लाइसेंसी बंदूक भी है जिसका इस्तेमाल वह ग्राम सभा के अन्य सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्य को डराने धमकाने के लिए करता है। विरोध करने पर गाली गलौज करता है।  प्रधान ने व्यक्ति की हरकतों से तुरंत निजात दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed