फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Thousands of liters of water is wasted leakage line

लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद

Wed, 04 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Wed, 04 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water is wasted leakage line
कोटद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लीकेज के कारण बह रहा पानी और मार्ग पर बना खतरनाक गड्ढा। - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विभाग डीएफओ कार्यालय के पास विगत एक माह से पांचवें मील स्थित पंप हाउस से शहर की ओर आने वाली मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी का लो प्रेशर होने से कुछ एरिया में पानी नहीं पहुंच रहा है वहीं निकटवर्ती घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन


यही नहीं मार्ग पर लीकेज के कारण गड्ढे पड़ गए हैं, जिसके कारण दो पहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्राम पंचायत पदमपुर और शिब्बूनगर में पेयजल किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। यहां विगत एक सप्ताह से पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक राधेश्याम शर्मा, जगमोहन सिंह रावत, डबल सिंह रावत, राजेश थपलियाल, पंकज चौहान ने जलसंस्थान पर अपने कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि एक माह से मुख्य मार्ग पर पानी बह रहा है। आए दिन विभाग के अधिकारी उक्त मार्ग से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्हें पेयजल लाइन में लीकेज नजर नहीं आ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकार पानी बह रहा है तो शिब्बूनगर-पदमपुर में पिछले एक सप्ताह से पानी बिना प्रेशर के आ रहा है, जिसके कारण पानी की टंकी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं हैं।


उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता वीआर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सड़क खोदने की इजाजत नहीं मिलने के कारण पाइप लाइन की लीकेज ठीक नहीं हो पाई है। शीघ्र इसकी इजाजत लेकर लीकेज को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed