फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Thousands of hands raised in Eidgah to pray for peace in the country

Kotdwar News: मुल्क में अमन की दुआ के लिए ईदगाह में उठे हजारों हाथ

Thu, 11 Apr 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised in Eidgah to pray for peace in the country
कोटद्वार। पवित्र रमजान के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार नगर और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में पहुंचकर अल्लाह से मुल्क की अमन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन




बुधवार के दिन ईद का चांद दिखाई देते ही मस्जिदों से सायरन बजाकर और गोला (पटाखा) छोड़कर बृहस्पतिवार को सुबह 8ः00 बजे ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने की घोषणा की गई। बृहस्पतिवार को ईद के दिन सुबह 7ः00 बजे से ही लोग ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह पहुंचे। सुबह 8ः00 बजे तक पूरा ईदगाह और सनेह मार्ग नमाजियों से खचाखच भर गया। इस दौरान जामा मस्जिद में इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने हजारों लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को ईद की महत्ता बताई। कहा कि पवित्र रमजान के महीने में कुरान शरीफ की आयतें इस धरती पर आईं थी, जिनको रमजान के महीने में पढ़ा जाता है। इस त्योहार की सबसे बड़ी विशेषता फितरा (अपने भोजन का कुछ हिस्सा) और जकात (संपत्ति का कुछ हिस्सा) के माध्यम से असहायों और गरीबों की मदद करना है। उन्होंने नमाजियों से सभी धर्म के लोगों के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मुल्क की तरक्की में अपना योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर एएसपी जया बलोनी, सीओ विभव सैनी, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


.



दुगड्डा और लैंसडौन में अदा की गई ईद की नमाज

दुगड्डा/लैंसडौन। दुगड्डा में ईद-उल-फितर के मौके पर नगर स्थित जामा मस्जिद में इमाम मुजफ्फर हुसैन ने सुबह 8:00 बजे बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों को ईद की नमाज अदा कराई। मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लैंसडौन में लोअर बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलवी मोहम्मद इरफान ने सुबह 9:30 बजे बड़ी संख्या में मौजूद नमाजियों को ईद की नमाज अदा कराई। लैंसडौन के अलावा जयहरीखाल, गुमखाल, डेरियाखाल, चुंडई और पालकोट सहित निकटवर्ती क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की नमाज पढ़ने के लिए अनुपम खेर स्टूडियो के मुस्लिम समुदाय के लोग भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। मुस्लिम बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed