फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Third accused mother-in-law arrested in Rosie dowry murder case

रोजी दहेज हत्याकांड में तीसरी आरोपी सास गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Third accused mother-in-law arrested in Rosie dowry murder case
नव विवाहिता रोजी दहेज हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने तीसरी आरोपी मृतका की सास को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सास को न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि गत नौ जुलाई को गाड़ीघाट निवासी रोजी (21) पत्नी शहजाद को परिजन गंभीर हालत में बेस अस्पताल लाए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताया कि मामले में मृतका के पिता सरिफुल्ला निवासी झूलापुल की ओर से उसी दिन ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। तहरीर में ससुरालियों पर दहेज के लिए उनकी बेटी को मारने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच और तहरीर के आधार पर मृतका के पति शहजाद, सास रेहाना, ससुर कफिल, देवर फरमान और अकिल, ननद भूरी, अन्य परिजन सलमान, अनीस और सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपित सास रेहाना को बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed