{"_id":"6ace2d3c0ad458b6da03d235","slug":"ministerial-staff-staged-a-protest-wearing-black-armbands-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127316-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने काला पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने काला पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Tue, 13 Oct 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कलेक्ट्रेट ढांचे का पुनर्गठन करने समेत सात सूत्री मांगें पूरा करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। उत्तराखंड मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से कलेक्ट्रेट ढांचे का पुनर्गठन करने और लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लंबे समय से मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलन के प्रथम चरण में 12 से 14 अक्तूबर तक काला फीता बांधकर विरोध जताया जाएगा। इसके बाद 17 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट मुख्यालय में धरना और कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। संघ ने कलेक्ट्रेट ढांचे का पुनर्गठन कर इसे विशेष कार्यालय या विभाग का दर्जा देने, कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक करने और उसका ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने आदि की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र पांथरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मंजू शर्मा, नागेंद्र कोठियाल, अनीता भट्ट, आदित्य सिंह, अशोक सिंह चौहान, भगवती प्रसाद तिवारी और संजय तोमर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।