फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There was jam on the highway on the weekend, people upset

वीकेंड पर हाईवे पर लगा जाम, लोग परेशान

Sun, 20 Mar 2022 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
There was jam on the highway on the weekend, people upset
कोटद्वार के बदरीनाथ रोड पर झंडाचौक के पास लगा वाहनों का जाम। - फोटो : KOTDWAR
वीकेंड पर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। इसके कारण सुबह 10 से दोपहर बाद करीब एक बजे तक शहर में वाहन रेंग-रेंगकर चले। इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर और पर्यटन नगरी लैंसडौन जाने वाले पर्यटकों के कारण सुबह 10 बजे अचानक कोटद्वार के अंदर हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया। इसके कारण कोटद्वार के नजीबाबाद रोड, लाल बत्ती चौक, झंडाचौक, बदरीनाथ रोड पर कई बार जाम लगा रहा। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। झंडाचौक और लाल बत्ती चौराहे पर जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व में शहर को भीड़ से बचाने के लिए कौड़िया से बालासौड़, देवी मंदिर, मथुरा पैलेस तिराहा से घराट और यहां से डिग्री कॉलेज रोड होते हुए हाईवे पर गिवईंस्रोत पुल पर निकलने के लिए बाईपास मार्ग बनाया गया था। इसका अनुपालन नहीं कराया गया। स्थानीय नागरिक विनोद चौहान, अनिल भट्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, महेश देवरानी ने पुलिस पर यातायात व्यवस्था में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। वीकेंड पर प्रत्येक सप्ताह शहर में जाम की स्थित बनी रहती है। सुबह से शहर में ट्रक, यात्रियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियां चलती हैं। इसके अलावा सड़क किनारे अवैध पार्किंग में वाहन खड़े रहते हैं जो शहर में जाम का मुख्य कारण बनते हैं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। बावजूद इसके पुलिस यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण कई बार वाहनों की भीड़ लग गई लेकिन पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया है।
- शिव कुमार सिंह, टीआई कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed