{"_id":"6b0ac4abca4c1040b80d4acf","slug":"wildlife-wardens-should-be-redeployed-in-the-kotdwar-region-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128379-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार अंचल में फिर तैनात हों वन्यजीव प्रतिपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार अंचल में फिर तैनात हों वन्यजीव प्रतिपालक
Sat, 28 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति ने कोटद्वार अंचल में पूर्व की भांति वन्यजीव प्रतिपालक की तैनाती करने की मांग उठाई है। संगठन ने इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल को उनके प्रतिनिधि सुमन कोटनाला के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2011-12 में वन्यजीव प्रतिपालक का पद समाप्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसडीओ कालागढ़ को सौंप दी गई थी। इससे पहले कोटद्वार के पनियाली में वन्यजीव प्रतिपालक की तैनाती होती थी। उनके अधीन कई वन्यजीव रक्षक भी तैनात रहते थे।
समिति के अध्यक्ष आरपी पंत ने कहा कि पुरानी व्यवस्था बहाल होने से वन विभाग को वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण में काफी मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के पास वन्यजीव संरक्षण के अलावा भी कई अन्य कार्यों की जिम्मेदारी है। ऐसे में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अलग से अधिकारी की तैनाती जरूरी है। ज्ञापन में हाल के दिनों में वन्यजीवों से जुड़ी घटनाओं का हवाला देते हुए कोटद्वार अंचल में वन्यजीव प्रतिपालक की तैनाती कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है।