फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There was a jam again due to the gathering of buses

Kotdwar News: बसों के जमघट से फिर लगा जाम, जूझते रहे लोग

Wed, 27 Nov 2024 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
There was a jam again due to the gathering of buses
रोडवेज डिपो के बाहर एक साथ कई डिपो की बसों के आने से रोज जाम लग रहा है। इस कारण रेलवे स्टेशन रोडवेज समेत अन्य मार्गों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल रोडवेज डिपो के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में बसें केवल सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। यातायात निरीक्षक की ओर से डिपो प्रशासन को स्पष्ट किया जा चुका है कि एक समय में अधिकतम तीन बसें ही खड़ी की जा सकती हैं। कोटद्वार के अलावा नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, गढ़मुक्तेश्वर, साहिबाबाद, नोएडा आदि डिपो की बसें एक समय में पहुंच जाने से यहां दिन में कई बार जाम लग रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर में भी स्टेशन रोड पर रोडवेज बसों के अलावा जीएमओयू की बसें सड़क पर खड़ी होने से बाजार में जाम लग गया। कुछ देर बाद पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रेड लाइट, देवी रोड, झंडा चौक एवं इससे जुड़े मार्गों पर भी दिन में रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed