{"_id":"614375e88ebc3ed52d197e3c","slug":"there-is-more-jam-on-nh-in-the-new-traffic-plan-kotdwar-news-drn3906009127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ट्रैफिक प्लान में एनएच पर ज्यादा लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ट्रैफिक प्लान में एनएच पर ज्यादा लग रहा जाम
विज्ञापन
कोटद्वार में झंडाचौक से लालबत्ती चौक के बीच लगा जाम।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नया ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू होने के बाद भी नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। हाल यह है कि सुबह और शाम के पीक टाइम में पहले से ज्यादा जाम लगने लगा है। ऐसे में व्यापारियों की ओर से बदरीनाथ मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच बनाई गई पार्किंग व्यवस्था को भी बदलने की मांग होने लगी है।
कोटद्वार में वाहनों के बढ़ते दबाव और पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। रही सही कसर लावारिस पशु पूरी कर दे रहे हैं। सबसे ज्यादा जाम तहसील तिराहे से झंडाचौक और लालबत्ती चौक तक चारों ओर की सड़कों पर लग रहा है। जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस की ओर से जहां बदरीनाथ मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच पार्किंग बनाई गई है, वहीं दो दिन पहले झंडाचौक से लालबत्ती चौक तक वन वे लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था भी यातायात से जाम दिलाने के बजाय और अधिक मुश्किल बढ़ा रही है। लालबत्ती से लेकर झंडाचौक तक पीक टाइम में पहले से ज्यादा जाम लगने लगा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, नगर मंत्री लाजपतराय भाटिया समेत कई संस्थाओं से जुड़े लोगों ने नेशनल हाईवे पर सड़क के बीचोंबीच वाहनों की पार्किंग से ज्यादा परेशानी होने की बात कही है। कहा कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द सड़क के दोनों ओर हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थान को समतल कर व्यवस्था बनानी चाहिए।
बृहस्पतिवार को जाम में फंसे देवीरोड निवासी राम किशोर सिंह, जगदीश प्रसाद, श्यामलाल चौधरी, महावीर सिंह, बलबीर सिंह रावत का कहना है कि पुलिस के प्रयोग लोगों के लिए और अधिक परेशानी पैदा कर रहे हैं। किसी भी तिराहे और चौराहे को बंद करने से स्थानीय लोग परेशान होते हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। यातायात निरीक्षक शिवकुमार सिंह का कहना है कि नया ट्रैफिक प्लान प्रायोगिक तौर पर लागू किया गया है। इसके गुण-दोष की समीक्षा करने के बाद ही कोई स्थायी व्यवस्था देखी जाएगी।