फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There is a demand for restoration of services of subnal

Kotdwar News: उपनल व आउटसोर्स कार्मिकों ने की सेवा बहाली की मांग

Thu, 28 Dec 2023 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
There is a demand for restoration of services of subnal
Iसेवा बहाली न होने पर दैनिक संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग ने दी आंदोलन की चेतावनीI
विज्ञापन


दैनिक संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने प्रमुख वन संरक्षक देहरादून को पत्र भेजकर उपनल व आउटसोर्स कार्मिकों की सेवा बहाली की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि वन विभाग की ओर से विभिन्न वन प्रभागों में 2018 के बाद विभाग में उपनल के माध्यम से लगे कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। कहा कि सभी उपनल और आउटसोर्स कर्मचारी विगत 5 से 15 वर्षों की लंबी अवधि से निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। उनकी सेवाएं समाप्त होने से उनके व उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। पत्र में उन्होंने इन कर्मचारियों व इनके परिवारों को आर्थिक संरक्षण प्रदान करने का आग्रह किया है। साथ ही विभाग से वर्तमान में समस्त उपनल कर्मचारियों की यथास्थिति बनाते हुए पद सृजित करवाने के लिए शासन से आवश्यक पत्राचार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया गया तो कर्मचारियों के हित में संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed