फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Theft lock of the kitchen of the school break

स्कूल की रसोई का ताला तोड़ चोरी

Thu, 31 Mar 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Thu, 31 Mar 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Theft lock of the kitchen of the school break
स्कूल में चोरी। - फोटो : अमर उजाला

मालगोदाम रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच की रसोई का ताला तोड़कर चोर मध्याह्न भोजन के बर्तन चुरा ले गए। चोरी की घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह लगा। प्रधानाध्यापिका की ओर से बाजार चौकी पुलिस में मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मध्याह्न भोजन के बर्तन चोरी होने से स्कूल में मिड डे मील बनाने में परेशानी हुई। घटना की जानकारी बीईओ के साथ ही बीआरसी दफ्तर को भी कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका मंजूषा बौंठियाल ने बताया कि रोज की भांति बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे भोजनमाता शकुंतला देवी विद्यालय में पानी भरने के लिए पहुंची तो रसोई के दरवाजे का ताला टूटा मिला। दरवाजा खोलकर देखा तो वहां मिड-डे मील बनाने के बर्तन और अन्य सामान नदारद थे। यह समझते देर नहीं लगी कि रात को चोरों ने ताला तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया कि भोजन बनाने के दो बड़े पतीले, दो बड़े प्रेशर कुकर, करीब पंद्रह प्लेटें, एक फ्राईपैन और तीन बाल्टियां चोरी हो गई हैं। सूचना मिलते ही बाजार पुलिस चौकी से दो पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौका मुआयना करने पहुंचे। मामले की लिखित रिपोर्ट बाजार चौकी पुलिस में कर दी गई है। चौकी इंचार्ज सुनील रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed