फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The woman died by jumping in the river

महिला ने नदी में कूदकर दी जान, शव बरामद

Fri, 03 Jul 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The woman died by jumping in the river
कोटद्वार। जाखणीखाल तहसील के पट्टी मल्ला ढांगू एक के अंतर्गत ग्राम कूंतणी निवासी एक महिला ने हिंवल नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पटवारी सर्किल मल्ला ढांगू एक के राजस्व उप निरीक्षक प्रीतम सिंह के अनुसार ग्राम कूंतणी निवासी मनोहर लाल पुत्र जीतराम ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे फोन पर सूचना दी कि उनकी पुत्रवधू मधु देवी (25) पत्नी सुशील कुमार ने हिंवल नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर शुक्रवार को कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका अपने पति के साथ चंडीगढ़ में रह रही थी। फरवरी में वह अपने ससुराल आई थी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed