फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The water level of the Eastern Nayar river increased in Satpuli, the foundation of the under-construction barrage of the lake submerged

Kotdwar News: सतपुली में पूर्वी नयार नदी का जलस्तर बढ़ा, झील के निर्माणाधीन बैराज की नींव डूबी

Thu, 22 May 2025 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Eastern Nayar river increased in Satpuli, the foundation of the under-construction barrage of the lake submerged
सतपुली। नयार घाटी क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश से देर रात पूर्वी नयार नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से सतपुली में सिंचाई विभाग की ओर से निर्माणाधीन बैराज की नींव जलमग्न हो गई। नदी में बड़ी मात्रा में पानी आने से निर्माणाधीन बैराज के पिलर के निचले हिस्से पूरी तरह जलमग्न हो गई। जिससे निर्माण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से झील के बैराज का चल रहा निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को प्रभावित रहा। आलम यह रहा कि निर्माण कार्य में जुटी मशीनें और निर्माण सामग्री भी नदी के पानी की चपेट में आ गई। बरसात निकट होने के कारण निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की ओर से फुटिंग, आरसीसी वाॅल और बैराज के पिलर समेत डूब क्षेत्र में आने वाले कार्यों को बरसात से पहले पूरे करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। पिछले दो माह में कई बार हुई बारिश से लगातार बैराज का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। निर्माण कार्य में जुटे विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को जलस्तर कम होने का इंतजार है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज का काम प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। बरसात से पूर्व नदी के अधिकतम जलस्तर के हिसाब से कार्य किया जा रहा है। ताकि बरसात में किसी भी तरह का कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप मौर्य, एई सिंचाई विभाग सतपुली (श्रीनगर डिवीजन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed