फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   the Water Institute encompass personnel

जल निगम, जल संस्थान के कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 19 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Fri, 19 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
 the Water Institute encompass personnel
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। समस्याओं के समाधान न होने से नाराज जल निगम जल संस्थान के फील्ड कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने तीन सूत्री मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार को जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के बैनर तले विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने जल निगम कार्यालय में एकत्र हुए और उन्होंने कार्य बहिष्कार कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विभाग के अधिशासी अभियंता पर फील्ड कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ढांचे के वंचित फील्ड कर्मियों के छठे वेतनमान के एरियर की शेष रकम को उनके जीपीएफ में नहीं डाली गई है। इस अवसर पर कई बार प्रधान कार्यालय को लिखित शिकायत करने के बाद भी कर्मचारियों का एरियर खाते में जमा नहीं किया गया। एसीपी के एरियर का समायोजन आज तक नहीं किया गया है। यही नहीं, सरकार के शासनादेश के बाद भी विभाग में कार्यरत पंप चालकों के ग्रेड पे नहीं बढ़ाया गया है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों के रवैये से फील्ड कर्मचारी आक्रोशित हैं। उन्होंने शीघ्र मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नागेंद्र सिंह रावत, महेश चंद्र पांडे, सुभाष चंद्र जोशी, केसी बलूनी व योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed