फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The three-day forest fire not extinguished

तीन दिन में भी नहीं बुझी के जंगल की आग

Sat, 21 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Sat, 21 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खांड्यूसैंण के जंगल में बुधवार से लगी आग शुक्रवार को भी नहीं बुझाई जा सकी। आग तेजी से फैल रही है। वन विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस के जवान और स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन तेज हवाएं चलने एवं तीखे ढलान वाला जंगल होने से आग तेज होती जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर वंतापानी (खांड्यूसैंण) के समीप ओजली वन  पंचायत के मिश्रित वन में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक आग भड़क गई। जंगल में आग बुधवार शाम से लगी हुई है। खांड्यूसैंण निवासी देवेंद्र सिंह रावत और ग्राम प्रहरी योगंबर सिंह ने मिलकर आग को गांव तक पहुंचने से रोका। इन दोनों का साहस देखकर गांव के अन्य लोग भी मदद को आए। हालांकि, जंगल के दूसरे हिस्से में अब भी आग धधकी हुई है। आग तेजी से फैल रही है। इससे वंतापानी के समीप स्थित पेट्रोल पंप को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


धधके थराली रेंज के जंगल
देवाल। थराली के देवसारी और आस पास के जंगल बृहस्पतिवार शाम से धधकते रहे। शुक्रवार सुबह वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वन विभाग के रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाते समय खड्ड में गिरने से वन कर्मी घायल
पुरोला। डेरिका गांव के पास जंगल में आग बुझाते समय खड्ड में गिरने के कारण एक वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी हेलीकाप्टर की मदद से देहरादून ले जाया गया। टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत डेरिका गांव के पास वाले जंगल भी धधक रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आग बुझाने के प्रयास में वन कर्मी ध्यान सिंह (59) खड्ड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून ले जाने को कहा। डीएफओ संदीप कुमार एवं एसडीएम केके सिंह ने तत्काल डीएम को सूचना दी। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने शासन को घटना से अवगत कराते हुए घायल को देहरादून अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की। शाम करीब चार बजे पुरोला पहुंचे हेलीकॉप्टर की मदद से घायल को देहरादून पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed