फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The tehsil roared against the trenching ground in Kanchanpuri

कंचनपुरी में ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में तहसील में गरजे

Mon, 28 Jun 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The tehsil roared against the trenching ground in Kanchanpuri
भाबर क्षेत्र के कंचनपुरी (हल्दूखाता तल्ला) में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में लोगों ने तहसील में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर कंचनपुरी से ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को हल्दूखाता के लोग कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए और उन्होंने कंचनपुरी में ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि वर्ष 2017 से कंचनपुरी में ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं, लेकिन, प्रशासन और नगर निगम क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने पर तुला हुआ है। कहा कि पहले ही क्षेत्र के लोग स्टील फैक्ट्रियों के प्रदूषण से परेशान हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड के स्थान से 200 मीटर की आबादी में सरकारी पॉलीटेक्निक, कान्वेंट स्कूल, मालिनी वेली बीएड कॉलेज मोटाढांक, जनता इंटर कालेज मोटाढांक, एवीएन स्कूल हल्दूखाता, गोधाम हल्दूखाता समेत कई प्रतिष्ठान हैं। इसके अलावा ट्रंचिंग ग्राउंड से निकटवर्ती सात वार्ड की जनता भी प्रभावित होगी। इसलिए यहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाना उचित नहीं है। उन्होंने वन मंत्री से मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। इस दौरान पार्षद मनीष भट्ट, हरेंद्र सिंह बिष्ट, सोहन लाल धूलिया, सुरेंद्र सिंह तड़ियाल, चंदन सिंह, सुभाष बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, प्रमोद रावत, सुनील रावत, राकेश थपलियाल, दिवाकर डोबरियाल, सतीश चंद्र धूलिया, सुरेंद्र भट्ट और सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed