फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The team that went to remove the encroachment had to face opposition

अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और नगर निगम की टीम को बैरंग लौटाया

Mon, 28 Sep 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The team that went to remove the encroachment had to face opposition
भाबर के झंडीचौड़ पश्चिमी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने हंगामा करते स्थानीय लोग। - फोटो : KOTDWAR
भाबर के वार्ड झंडीचौड़ पश्चिमी स्थित प्रेमनगर में न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने अतिक्रमण न हटाने की मांग की और जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल विनोद जोशी के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम वार्ड झंडीचौड़ पश्चिमी स्थित प्रेमनगर में चार लोगों की ओर से सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए पहुंची। नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमणकारी गुड्डी देवी की झोपड़ी हटाने लगे तो अतिक्रमण हटाते देख वहां रह रहे लोग गुस्सा हो उठे। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करते हुए हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख प्रशासन की टीम बैरंग लौट आई। प्रेमनगर निवासी सुरेश सिंह, मनमोहन सिंह, जीतराम, महेशानंद, सुरेश चंद, शीला देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, सरोज देवी, विमला देवी, शानू देवी ने कहा कि वे सब कई वर्षों से प्रेमनगर में रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमिहीन लोगों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed