फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The team raided six book shops, many flaws were found

Kotdwar News: टीम ने छह किताबों की दुकानों में मारे छापे, कई खामियां मिलीं

Tue, 01 Apr 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The team raided six book shops, many flaws were found

विज्ञापन


कोटद्वार। नया शिक्षण सत्र शुरू होने पर पाठ्य पुस्तकों की बिक्री में मनमानी की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन की संयुक्त टीम ने छह किताबों की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान एसडीएम को स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय बिल समेत कई खामियां मिलीं। टीम ने विक्रेताओं को तय दरों पर ही अभिभावकों को पुस्तकें देने की हिदायत दी।
मंगलवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में टीम ने आमपड़ाव, स्टेशन रोड, बदरीनाथ मार्ग, देवी रोड स्थित छह किताब की दुकानों में कार्रवाई की। क्रय-विक्रय बिलों के संबंध में पूछताछ करने पर दुकान स्वामी बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए। कुछ दुकानों में किताबें क्रय करने के बिल तो मिले, लेकिन किताबें खरीदने पहुंचे अभिभावकों को विक्रय बिल नहीं दिए जा रहे थे। जांच के दौरान 40 पन्नों की किताब की कीमत 150 रुपये पाई गई।
विज्ञापन

कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर और किताबों का आईएसबीएन मेल नहीं हुआ। इन पुस्तकों को सीज कर जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया। टीम ने दुकान स्वामी को प्रतिष्ठान का जीएसटी पंजीकरण करने, स्टाॅक रजिस्टर बनाने व शिक्षण सामग्री को नियत दरों पर बेचने के निर्देश दिए। दो दिन पहले भी टीम ने देवी मंदिर स्थित दो दुकानों में छापे की कार्रवाई की थी। टीम में तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद, सहायक आयुक्त जीएसटी मितेश्वर आनंद, जीएसटी अधिकारी सुल्तान सिंह तोमर, राजस्व उपनिरीक्षक आशीष केमनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed