फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The sighting of leopards and bears near Kandul Thangar and Chai villages has caused panic.

Kotdwar News: कैंडुल ठांगर और चाई गांव के पास गुलदार व भालू दिखने से दहशत

Wed, 17 Dec 2025 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 17 Dec 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
The sighting of leopards and bears near Kandul Thangar and Chai villages has caused panic.
द्वारीखाल और जयहरीखाल ब्लॉक के कई गांवों में धमक रहे वन्यजीव
विज्ञापन

कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के जीआईसी कैंडुल ठांगर के समीप विद्यालय के रास्ते में भालू व गुलदार दिखने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व ग्रामीणों में दहशत है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। विद्यालय प्रशासन व अभिभावकों ने बच्चों को वन कर्मियों की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर, जयहरीखाल ब्लॉक के चाई गांव के पास भी दिनदहाड़े भालू व गुलदार घूम रहे हैं।
जीआईसी कैंडुल ठांगर के शिक्षक राजेंद्र सुंद्रियाल ने बताया कि बुधवार को विद्यालय की छात्राओं तनुजा, कुसुम व प्रेरणा ने विद्यालय आते समय रास्ते में सुबह नौ बजे भालू को देखा जिसे विद्यालय के परिचारक सुरेश ने पत्थर फेंककर भगाया। प्रधानाचार्य संजय कुमार व ग्राम सभा धनियार के प्रधान जितेंद्र सिंह ने बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन व वन विभाग की एस्कॉर्ट सुविधा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय बरसूड़ी के छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचाने के लिए वन विभाग की ओर से एस्कॉर्ट सुविधा दी गई है। वन विभाग के सहयोग से जीआईसी कैंडुल ठांगर के छात्र-छात्राओं के लिए भी जल्द एस्कॉर्ट सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। उधर, जयहरीखाल ब्लॉक के ग्रामसभा चाई के प्रधान अशोक बुडाकोटी ने बताया कि गांव के नजदीक दो भालू घूम रहे हैं। भालू के साथ ही गुलदार की सक्रियता से ग्रामीण डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed