फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The self-immolation attempt by sprinkling petrol Ansnkari.

अनशनकारी ने पैट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 23 Nov 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर Updated Wed, 23 Nov 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
The self-immolation attempt by sprinkling petrol Ansnkari.
आग - फोटो : demo

चौरास में सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे मुकेश बर्त्वाल ने शासन-प्रशासन व परियोजना संचालन कंपनी की उपेक्षापूर्ण नीति पर आक्रोश जताते हुए अपने ऊपर पैट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया है। लोगों ने बीच बचाव करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कंपनी समन्वयक को एक घंटे तक धरनास्थल पर बंधक बनाऐं रखा।

विज्ञापन


सड़क डामरीकरण की मांग के लिए चौरास में मुकेश बत्र्वाल का आमरण अनशन बुधवार को छठवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर वार्ता के लिए पहुंचे उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीपी नौटियाल और परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी को ग्रामीणों सहित अनशनकारी ने बैरंग लौटा दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना संचालक कंपनी जीवीके प्रभावितों की समस्याओं पर हर बार उन्हें गुमराह करती आई है। इस बार डामरीकरण की धनराशि अदा करने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जायेगा। इस दौरान आक्रोशित अनशनकारी ने अपने ऊपर पैट्रोल छिड़कने का प्रयास किया। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। धरना स्थल पर आयुष मिया, धर्मेंद्र भंडारी, विमल जोशी, जगत रतूड़ी, प्रताप भंडारी, आरती कठैत, यशोदा बत्र्वाल, रजनी थपलियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed