फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The self got hurt due to neglect. Chandramohan Singh Negi Memorial Park

अनदेखी से बदहाल हुआ स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की स्मृति पार्क

Fri, 24 Jun 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
The self got hurt due to neglect. Chandramohan Singh Negi Memorial Park
अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री व सांसद रहे स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की याद में बनाया गया पार्क यहां बदहाल है। नगर निगम की लापरवाही के कारण स्व. नेगी की प्रतिमा धूल फांक रही है और प्रतिमा के आगे गंदगी फैली है। पार्क में बैठने के स्थान पर टूटा हुआ पेड़ रखा है। शराब की खाली बोतलें, गिलास बिखरे हुए हैं और बाकी स्थान पर निगम का कबाड़ रखा हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2000 मेें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर गढ़वाल टाकीज के पास पूर्व सांसद स्व. चंद्रमोहन नेगी की याद में पार्क की स्थापना की गई थी। इसके बाद इस पार्क पर लाखों रुपये की लागत से नई मूर्ति के साथ शेड बनाया गया था। गत वर्ष पार्क में करीब 72 हजार रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया। कुछ दिन तक पार्क की ठीक ढंग से देखरेख हुई। स्थानीय लोग सुबह और शाम को पार्क में बैठने के लिए आते रहे, लेकिन वर्तमान में नगर निगम की ओर से पार्क का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। दिन ढलते ही पार्क में शराबी शराब पीने बैठ जाते हैं। वहीं स्व. चंद्रमाोहन सिंह नेगी की मूर्ति के ऊपर धूल जमा हो रखी है। पार्क की सफाई करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद गुड्डू सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में कई बार नगर निगम के सफाई निरीक्षक समेत अधिकारियों को शिकायत की गई है। इसके बाद भी नगर निगम की ओर से पार्क की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में फैली गंदगी की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर पार्क की सफाई करा दी जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, सफाई निरीक्षक नगर निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed