{"_id":"5dc6e7768ebc3e5af0351b0f","slug":"the-red-light-intersection-will-soon-be-beautified-kotdwar-news-drn3254833152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती चौराहे का डिजाइन तैयार, इंप्लीमेंट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती चौराहे का डिजाइन तैयार, इंप्लीमेंट का इंतजार
विज्ञापन
कोटद्वार का नजीबाबाद चौक (लालबत्ती चौराहा), जहां होना है सौंदर्यीकरण।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नजीबाबाद चौक (लालबत्ती चौक) की तस्वीर जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। नगर निगम प्रशासन ने लालबत्ती चौराहे के चौड़ीकरण के बाद अब चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए डिजाइन तैयार कर लिया है। लोगों को जल्द ही चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य में हो रही लेटलतीफी से निजात मिल जाएगी। वन मंत्री के आदेश पर एनएच खंड और कोतवाली पुलिस ने चौराहे को यातायात संचालन के लिए खोल दिया है।
नगर निगम प्रशासन की ओर से अगस्त 2017 में यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर लालबत्ती चौक के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सड़क को 18 मीटर चौड़ा किया जाना था। एक ओर सरकारी स्कूल जीआईसी कोटद्वार होने के कारण कॉलेज की दीवार तोड़कर सड़क को चौड़ा करने में दिक्कत नहीं आई, लेकिन अन्य दिशाओं में अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण के लिए नगर निगम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। नगर निगम ने गाड़ीपड़ाव की कई दुकानों को तोड़ने के साथ ही मंडी के कुछ हिस्से को हटाकर सड़क के दोनों और चौड़ीकरण तो कर दिया, लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अभी चौराहे का सौंदर्यीकरण करने का कार्य लंबित है। सौंदर्यीकरण के तहत इस चौराहे पर चबूतरे का निर्माण, निकासी नाली, फुटपाथ और चक्रवर्ती सम्राट भरत की मूर्ति लगाना प्रस्तावित है।
चौराहे का डिजायन तैयार कर लिया गया है। इसके तहत चौराहे पर चार मीटर गोलाई का चबूतरा बनना है। चौड़ीकरण के तहत शेष दोनों तरफ बने होटल संचालकों से बात के आधार पर सहमति बन गई है। एसडीएम की अगुवाई में एनएच, पुलिस, सिंचाई, नगर निगम प्रशासन की ओर से संयुक्त निरीक्षण भी कर लिया गया है। चौक पर मूर्ति लगाने को लेकर नगर निगम बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
-राजेश नैथानी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम