फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The rape case of a teenage girl should be heard in a fast-track court

Kotdwar News: किशोरी से दुष्कर्म मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई

Thu, 07 May 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 07 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
The rape case of a teenage girl should be heard in a fast-track court
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार की ओर से तहसील कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इसमें चंपावत के सल्ली क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद वहां भी महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि सामूहिक दुष्कर्म में भाजपा के प्रभावशाली लोगों के शामिल होने से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने और प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अध्यक्ष मीना बछवाण, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुधा असवाल, बृजपाल सिंह नेगी, अमित राज सिंह, सुल्तान सिंह नेगी, धर्मेंद्र रावत, कृपाल सिंह नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed