फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The railing of the culvert broke near Amsaur on the highway, danger

हाईवे पर आमसौड़ के पास पुलिया की रैलिंग टूटी, खतरा

Wed, 01 Jun 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
The railing of the culvert broke near Amsaur on the highway, danger
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ के पास पुलिया की रैलिंग टूटी हुई है। विभाग की ओर से दुर्घटना के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में यात्री और स्थानीय लोग खतरे में आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

करीब एक दशक पूर्व हाईवे पर आमसौड़ के पास पुलिया का निर्माण कराया गया था। तब सुरक्षा को लेकर पुलिया के दोनों ओर रैलिंग लगाई गई थी। करीब एक माह पूर्व एक वाहन की टक्कर लगने से पुलिया की रैलिंग टूट गई, जिससे यहां वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना हुआ है। उक्त हाईवे पर पौड़ी जिला मुख्यालय, पर्यटन नगरी लैंसडौन, ताड़केश्वर और चार धाम यात्रा के वाहनों का दबाव रहता है। करीब एक महीने से टूटी हुई रैलिंग के पास से खतरे में वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिया की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बीरेंद्र सिंह, इंद्र मोहन जुयाल, रामचंद्र जुयाल और शशि भूषण अमोली ने कहा कि करीब एक महीने से पुलिया की रैलिंग टूटी हुई है। कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी पुलिया की रैलिंग निर्माण की कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ के पास पुलिया की रैलिंग टूटने का मामला संज्ञान में है। शीघ्र पुलिया की रैलिंग को दुरुस्त करा दिया जाएगा। - अरविंद जोशी, अवर अभियंता लोनिवि एनएच खंड धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed