{"_id":"574305864f1c1b61016907ea","slug":"the-project-increased-the-water-level-of-the-water-leaving-a-puzzled","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना से पानी छोडने से बढ़ा जल स्तर, एक फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना से पानी छोडने से बढ़ा जल स्तर, एक फंसा
अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 23 May 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
तूफान आने पर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की स्पिल वे से इस तरह छोड़ा गया पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस में निर्मित स्पिल वे से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ने से अलकनंदा नदी में खनन सामग्री निकाल और ला रहे रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। अचानक जल स्तर बढ़ने से एक आदमी टापू में फंस गया।
वहीं, मंगसू के निवासियों ने शक्ति नहर (पावर चैनल) से पानी के ओवर फ्लो होने की शिकायत करते हुए परियोजना संचालन कर रही कंपनी से पानी छोड़ने की मांग की। जबकि टापू में आदमी के फंसे होने से प्रशासन ने पानी रोकने के निर्देश दिए।
सोमवार को साइरन की ध्वनि के साथ परियोजना के स्पिल वे से पानी छोड़ दिया गया। अमूमन साइरन बजाने के कुछ देर बाद पानी छोड़ा जाता है। इस घटना से नदी में खनन सामग्री लेने गए ट्रक चालक और मजदूर तेजी से टापू से बाहर निकल गए, लेकिन एक व्यक्ति वहीं फंस गया।
विज्ञापन
वहीं अलकनंदा नदी पार के मंगसू गांव में ग्रामीणों ने परियोजना की नहर से ओवर फ्लो होने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि पानी उनके घरों में घुस गया है। उन्होंने परियोजना कार्यालय में जाकर बैराज के गेट खोलने की मांग की। जबकि टापू में एक व्यक्ति के फंसे होने से श्रीनगर प्रशासन ने कुछ देर पानी रोकने के निर्देश दिए। ताकि उसे बाहर निकाला जा सके।
इधर, परियोजना के जनंसपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने बताया कि पावर हाउस में एक मशीन में कुछ दिक्कत आ गई थी। इस वजह से स्पिल से पानी छोडना पड़ा। इधर, एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि फंसे हुए व्यक्ति को निकालने का प्रयास हो रहा है।